खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की स्वयंसेविका सुश्री प्रज्ञा वशिष्ठ स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। सह जिला नोडल अधिकारी एकता चौहान ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका प्रज्ञा विशिष्ठ को स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है कि महाविद्यालय की छात्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रज्ञा की उपलब्धि से अन्य स्वयंसेविकाएं भी प्रेरित होंगी । एकता चौहान ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय निदेशक डॉ कबीर व राज्य संपर्क अधिकारी डॉ मंजू सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया।
![]()
