खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस का शुभारंभ असिस्टेंट प्रो बिन्द कुमार, मेघ दत्त शास्त्री तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कृत विभाग की छात्राओं ने वेद मंत्रों तथा सरस्वती वंदना का गायन कर वातावरण को दिव्य बना दिया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ मनु आर्या ने बताया कि महाविद्यालयीय श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीत गायन तथा संस्कृत गद्य वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राजकीय डिग्री कॉलेज जहांगीराबाद से समागत बिंद कुमार ने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का आधारभूत तत्व है इस भाषा को जाने बिना भारतीय संस्कृति को जानना असंभव है। धर्म अध्यात्म योग नैतिकता की शिक्षा इस भाषा के ज्ञान बिना अधूरी है। मेघदत्त शास्त्री ने छात्राओं को उच्चारण संबंधी नियमों से अवगत कराया।  महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि श्लोकोच्चारण, गीत गायन तथा गद्य वाचन प्रतियोगिताएं छात्राओं को संस्कृत भाषा को रोचक तरीके से पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इससे छात्राओं का उच्चारण कौशल बढ़ता है, शब्दों को समझने की ठीक प्रकार से उच्चारण करने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बिंदु कुमार राजकीय डिग्री कॉलेज जहांगीराबाद तथा मेघ दत्त शास्त्री प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय खुर्जा ने निभाई। श्लोकोच्चारण में हिना प्रथम स्थान, मधु सैनी द्वितीय स्थान, कंचन तृतीय स्थान पर रहीं, संस्कृत गीत गायन में बुलबुल सोलंकी प्रथम स्थान, मधु सैनी द्वितीय स्थान, हिना तृतीय स्थान पर रहीं, गद्य वाचन प्रतियोगिता में मधु सैनी प्रथम स्थान, नाजरीन द्वितीय स्थान तथा कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत कोलकाता में हुए जघन्य अपराध जूनियर डॉक्टर की हत्या के लिए महाविद्यालय परिवार ने मौन रख रेप पीड़िता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *