खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर की पुरानी तहसील स्थित रजिस्टरी कार्यालय में प्रातः 8 बजे रजिस्टार सुनील कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी गईं। राष्टगान के पश्चात भारत माता व देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर सपूतों के नारे जोर शोर से लगाए गए। रजिस्टार सुनील कुमार द्वारा अपने संबोधन में लोगों को भारत देश व उसकी महानता व 15 अगस्त के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान रजिस्टार सुनील कुमार लिपिक शिवम के अलावा निमिष कुमार गर्ग सुरेशचंद सुनील शर्मा मुकेश राघव पंकज राघव शमशे कमर वीरेश सोलंकी रमेश चंद सैनी सुभाष चंद शर्मा मुस्तकीम हिमांशु शर्मा हरपाल सिंह राघव रूपेंद्र भारती रनवीर सिंह मोनू शर्मा सुधीर जयप्रकाश शर्मा ब्रजेश शर्मा नरेश चंद शर्मा अनेक दस्तावेज लेखक व स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *