–सूचना पर पहुंची पुलिस प्रधानाचार्य को लिया हिरासत में
खुर्जा। ।भारत पुष्प। अब बेटियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। इस प्रमाण क्षेत्र स्थित एक विधालय में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि ढॉकर मोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ प्रधानाचार्य द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की गई। करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानाचार्य का विरोध करने पर प्रधानाचार्य द्वारा अपने सहयोगियों के साथ परिजनों से हाथापाई की गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य रविंद्र पाराशर को हिरासत में लिया तथा गंभीर धाराओं में प्रधानाचार्य व सहयोगियों पर मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार कुछ समय पूर्व स्कूल द्वारा एक व्हाटस अप ग्रुप तैयार किया गया जिससे छात्रा का नंबर लेकर प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज करने शुरू कर दिए गए। जिसकी सूचना छात्रा द्वारा अपने परिजनों को दी गई। गुरूवार को भी छात्रा स्कूल गई परंतु उसके बाद छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंच गए। जहां पर प्रधानाचार्य रविंद्र पाराशर द्वारा छात्रा के साथ एक बंद कमरे में अश्लील हरकतें व गलत कार्य का प्रयास कर रहे थे। परिजनों को देखकर गुस्साये प्रधानाचार्य ने अपने सहयोगी व स्टॉफ के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया तथा छात्रा के परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
![]()
