छतारी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के थाना छतारी के गाँव बिकुपुर में सगे भाईयों ने अपनी बहन को प्रेम करने पर उसे रक्षाबंधन के त्यौहार पर गिफट के स्थान पर दर्दनाक मौत दे डाली। जिसके बाद दोनों भाई अपनी बहन के शव को बोरी में भरकर फेंकने के लिए ले जा रहे थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार पुलिस टीम गश्त कर रही थी तभी बिकुपुर निवासी अपनी सगी बहन का कत्ल कर बोरी में भरकर पास से गुजर रही काली नदी में फेंकने /ठिकाने लगाने जा रहे थे तभी मोबाइल पुलिस ने इन दोनों आरोपी भाईयो को चैकिंग हेतु रोका तो पहले तो रुकने में आनाकानी करने लगे जब पुलिस ने थोड़ी सी सख्ती दिखाई तो बाईक रोक दी ओर पुलिस कर्मियों ने बोरी चेंक की तो उसमे इन दोनों आरोपी भाईयो त्रिभुवन व मोनिंदर की सगी बहन की लाश निकली यह दृश्य देखते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये ओर पुलिस ने इन दोनों आरोपीयों को हिरासत में लेकर फैरेसिंक टीम को सूचित किया।
मौके पर पुलिस टीम पहुँच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है की इन सगे भाइयों ने अपनी सगी बहन को प्रेम प्रसंग के होने की खबर लगने पर मौत के घाट उतार दिया यह मामला रक्षाबंधन के तीन दिन बाद का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो की माने तो लड़की के गलत चाल-चलन को लेकर अक्सर घर में तनातनी रहती थी लड़की के प्रेम प्रसंग अपनी भाभी की चाची के लड़के से बताए जा रहे थे इसी को लेकर अक्सर घर में कहा सुनी हो जाती थी। दोनों भाइयों ने कई बार लड़की से ऐसी हरकतें करने से मना भी किया था मगर लड़की ने घरवालों की एक ना मानी इस हरकतों से क्षुब्ध होकर इन दोनों भाईयो ने अपनी सगी बहन को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस का कहना है की इन दोनों आरोपीयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
![]()
