सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बंगलादेश में हिंदू समाज के लोगों पर खुब जमकर अत्याचार किया जा रहा है ओर मंदिरों को विध्वंस किया जा रहा है। इसलिए हिंदू सनातन धर्म के लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं जगह-जगह लोगों में रोष पैदा हो रहा है जगह जगह रैलीयां निकालकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का ज्ञापन जिला व उपजिला कलेक्टर को सोंपा जा रहा है। नगर के जीटी रोड़ पर चैंबर की धर्मशाला से सनातनी लोगों ने एक जन आक्रोश रैली निकालकर रोष प्रकट करते हुए एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री के नाम का नगर एसडीएम रेनू सिंह को सोंपा।
हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रविद्र शर्मा ने बताया की हम सभी नगरवासी बंगलादेश में हिंदू लोगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक जन आक्रोश रैली निकाल रहे हैं ओर बताया की इस रैली का मुख्य उद्देश्य बंगलादेश में हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाना व हिंदू लोगों की सुरक्षा दिलाना है ओर जो लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं उनको सही जगह पर सुरक्षित रखना है। इसी उद्देश्य से आज हम लोग जिला बुलन्दशहर के काला आम पर जाकर जिले के मुखिया को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का ज्ञापन सोपेंगे। जन आक्रोश रैली चेंबर की धर्मशाला से चलकर परशुराम चौक कुत्ते की क्रब, पायल मैरिज होम, होते हुए बाई पास से पहले ही एसडीएम ने पुलिस फोर्स के सहयोग से इस रैली को रोक दिया गया। इस रोक का सहयोग करते हुए नगर निवासीयों ने जिला नगर की मुखिया रेनू सिंह को ज्ञापन सोंप दिया। रैली में एसडीएम रेनू सिंह, क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता मौजूद रहे।
![]()
