अनूपशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्र चेतना मिशन एवं श्री रामचरित मानस प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड सेन्टर के सहयोग से अनूपशहर में 8वीं बार आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शिविर में पूर्व प्राध्यापक राजेन्द्र गौड़, आरएसएस नगर संघचालक सुनील कुमार गुप्ता, श्री राम चरित मानस समिति के अध्यक्ष सौरभ गौड़, महासचिव जय प्रकाश सिंह, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, भाजपा नेता अभय गर्ग आदि ने भारत माता और श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर जीवन रक्षा के महान पुण्य कार्य में योगदान के लिए उनका हौसला बढ़ाते हुए अभिनंदन किया।
राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिदिन बहुत से मरीजों को रक्त की व्यवस्था कराई जाती है तथा समय समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ज्योति पंवार, साक्षी वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, शिवांगी राजपूत, सर्वेश कुमारी, पूनम वार्ष्णेय, क्षमा शर्मा, शिवानी भारतीय, विपुल वार्ष्णेय, अर्पित जैन, पराग गर्ग, बुंदू सैफी, नमन गौड़, खुर्शीद आलम, हरिओम शर्मा, राजा शर्मा, अभिषेक शर्मा, ललित कुमार, डालचंद, इरफान खान, अफजल गाजी, रहीश खान, तरुण शर्मा, आदर्श शर्मा, दुष्यंत शर्मा, हर्षित गर्ग, अमन गर्ग, मयंक गर्ग, हिमाचल सिंह, प्रदीप कुमार, हिमांशु सक्सेना, विकेश शर्मा आदि दर्जनों लोगों ने सहर्ष रक्तदान किया।
![]()
