सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के कस्बा जहाँगीराबाद स्थित शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिकन्दराबाद के जैन इंटर विद्यालय के चार छात्रों ने भाग लिया।

कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोंलकी ने बताया की उपरोक्त प्रतियोगिता में  फाइक मंसूरी अंडर 17 (46 )किलोग्राम कक्षा 11 अ, नौमान अंडर 19 (84) किलोग्राम कक्षा 9 th अ, मुस्तफा अंडर 19 (80) किलोग्राम कक्षा 9th बी एवं सोहेल अंडर-19 (82) किलोग्राम कक्षा 12 अ ने प्रतिभाग किया। बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि फाइक मंसूरी, मुस्तफा और सोहेल ने अपने-अपने वजन में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नौमान ने अपने वजन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को स्कूल प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य की तरफ से सम्मानित किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *