–अध्यापक ने लगाया प्रधानाचार्य पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के कालिंदी कुंज निवासी अजय कुमार पुत्र गोविंद सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह ग्राम सारंगपुर स्थित जनता इंटर कालिज में अध्यापक है। शनिवार को जब वह विधालय में कार्य कर रहा था तभी विधालय के प्रधानाचार्य ने उसके साथ गाली गलौंच व मारपीट करते हुए उसको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। साथ ही विरोध करने पर उस पर किसी नुकील चीज से वार किया जिससे उसके गाल पर चोट आ गई। तत्पश्चात उसे विधालय में बंधक बना लिया गया। अजय कुमार ने बताया कि 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधक मुक्त कराया है। अजय कुमार ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
![]()
