खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भादवां के जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव देखकर ग्रामवासियों में सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव की स्थिति काफी खराब थी जिससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की परंतु समाचार लिखे जाने तक शव की शनाख्त नहीं हो सकी। शव करीब 10 दिन पूर्व का बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये हैं।
![]()
