– व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले सौंपा गया पत्र

खुर्जा। ।भारत पुष्प। व्यापारियों की सुरक्षा व उनकी समस्याओं को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले एक पत्र पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया। साथ ही अधिकारियों से व्यापारियों की सुरक्षा व उनकी समस्याओं से उन्हें अवगत भी कराया गया। दिए गए पत्र में मांग की गई है कि स्कूलों के द्वारा बच्चों को लाने के लिए जो टांसपोर्ट की सुविधा की गई है उसके तहत चालक परिचालक को स्कूल द्वारा परिचय पत्र प्रदान किए जायें ताकि इसकी सुनिश्चितता हो सके कि चालक परिचालक स्कूल का ही स्टाफ है और अभिभावक निश्चिंत हो सके। जो बच्चे स्कूल के टांसपोर्ट से नहीं जा रहे हैं ऐसे ई रिक्शा चालकों के पास उनके ग्राम प्रधान या शहर के मेंबर का सत्यापित प्रमाण पत्र होना चाहिए। स्कूलों की छुट्टी के समय रिक्शा चालकों से उनके प्रमाण पत्रों की जांच की जानी चाहिए। ई रिक्शा चालकों के पास पंजीयन प्रमाण पत्र नहीं है उनका पंजीयन कराया जाये ताकि वह सही प्रकार से अपना वाहन चलायें। इस दौरान विनोद पहलवान राहुल राठी अविनाश तायल आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *