खुर्जा। ।भारत पुष्प। आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय के छोटे – छोटे बच्चों द्वारा श्री कृष्ण एवं राधा रानी का रूप प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, उपप्रधानाचार्य मुकेश पाल सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख एड. लव किशोर सहाय, देवेश सिंह, नीरू गुप्ता, मीना शर्मा, सीमा वर्मा, मीनाक्षी, गीता सैनी आदि के साथ विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
