खुर्जा। ।भारत पुष्प। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जैनिथ पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय निदेशक राहुल राठी तथा प्रधानाचार्या गीता डैंग के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृष्ण जन्म से लेकर हांडी फोड़ने तक के समस्त कार्यक्रम बड़े ही मनमोहक तथा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए गए। नन्हे मुन्ने बच्चे कान्हा जी तथा राधा रानी जी की ड्रेस में सभी का मन मोह रहे थे। कार्यक्रम के दौरान होने वाले सुदामा एक्ट तथा महाभारत एक्ट ने तो सभी को भाव विभोर कर दिया ।

इसी के साथ कान्हा जी के भजनों पर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया । निदेशक राहुल राठी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जयकारे भी लगाए । कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों में हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित हुई । विजेता को विधालय निदेशक की तरफ से पुरस्कार प्रदान किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की ही अध्यापिका मिस शिल्पी के द्वारा बड़े ही समुचित ढंग से संपादित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त अध्यापक गण भी मौजूद रहे।
![]()
