खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में खेल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक राहुल राठी के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रबंधक तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग के द्वारा प्रथम पूज्य श्री गणेश जी तथा मां सरस्वती जी के सम्मुख द्दीप प्रज्वलन किया गया तथा कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्प्रिंकलस भी किए गए । सभी छात्र छात्राएं बहुत ही आनंदित दिखाई दे रहे थे।

इसके बाद प्रबंधक के शिक्षाप्रद वचनों में बताया कि खेल से कैसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्या ने भी बच्चों को खेल के महत्व बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हारने वाले बच्चों को कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे बढ़ने के लिए और प्रयास करते रहना चाहिए। उप प्रधानाचार्या ने भी भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ‘मेजर ध्यानचंद जी’ के बारे में सभी को अवगत कराया कि कैसे उन्होंने हमारे भारत को जर्मन में जाकर रिप्रेजेंट किया। सभी कक्षाओं के अनुसार बारी-बारी से खेल करवाए गए। पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के सभी छात्र छात्राओं ने लेमन रेस, चेयर रेस तथा टग औफ वार का आनंद लिया तथा छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के सभी छात्र छात्राओं को खो खो, चैस, टग औफ वार, बैडमिंटन तथा वॉलीबॉल आदि खेल खिलवाए गए। प्रस्तुत कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के कुछ अध्यापक गणों ने भी हिस्सा लिया । संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।
![]()
