सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बीते 25 अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर यामीन सलमानी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे ओर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी जिसमें से एक आरोपी के साथ 27 अगस्त की देर रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था ओर 2 हत्यारोपी फरार चल रहे थे। बीती रात को उन्हीं दोनों बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी ओर दोनों आरोपी घायल अवस्था में पुलिस की गिरफ्त में आ गये।
क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया की यामीन हत्याकांड के एक आरोपी को 27 अगस्त की रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था ओर 2 आरोपी वाछिंत चल रहे थे ओर बताया की बीती रात को जब हमारी पुलिस टीम निजामपुर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक बाईक पर 2 लोग आते दिखाई दिये इन बाईक सवार को रुकने का ईशारा किया तो ये बाईक सवार आरोपी भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की इस फायरिंग में ये दोनों बाईक सवार बदमाश घायल हो गये जिनका उपचार कराने हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओर बताया की इस आरोपीयों के पास से अवैध असला, कारतूस ओर बाईक व चालीस हजार पाँच सौ रुपये बरामद हुए हैं ओर बताया की इन घायल बदमाशों की पहचान जावेद पुत्र वारिस निवासी नई आबादी दादरी व रजाखान पुत्र चांद खा निवासी इंदिरा चौक थाना सिविल लाइन मेरठ के रूप में हुई है।
![]()
