सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भाजपा सरकार सदस्यता अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर भाजपा के सदस्य बनने की प्रेरणा देने की योजना बना रही है और उसके लिए हर एक जिले की तहसील विधानसभा क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर समझा रहे है की सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी जाये। उसी क्रम में सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय गुर्जर जिला सचिव द्वारा भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। मंचासीनो ने मौजूदा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी को सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात सरकार द्वारा चलायी जा रहा सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर सदस्यता ग्रहण कराने की नसीहत देनी होगी। कार्यक्रम का मंच संचालक नवीन गुप्ता ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *