खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा एवं सचिव पियूष तायल ने बताया कि भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय प्रोजेक्ट भारत को जानो प्रतियोगिता खुर्जा शाखा द्वारा संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता संयोजक राजीव तायल व सह संयोजक कुशाग्र अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें लगभग 42 छात्र-छात्राओं की एंट्री में से 3570 छात्र-छात्राओं ने भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका जांच के लिए गाजियाबाद प्रांतीय कार्यालय पर प्रेषित कर दी गई है सितंबर की प्रथम सप्ताह तक इसका रिजल्ट प्राप्त होगा तत्पश्चात प्रत्येक विद्यालय की प्रथम द्वितीय तृतीय छात्रों के बीच एक मौखिक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी जिसमें प्रथम आने वाली टीम को प्रांत में भेजा जाएगा। साथ ही बताया कि भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प समूह गान प्रतियोगिता  सितंबर के द्वितीय सप्ताह में संपन्न कराई जाएगी। परिषद द्वारा प्रत्येक माह जन सेवा व संस्कार के 5 से 7 कार्यक्रम किए जाते हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *