अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस कॉलेज ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नवप्रवेशित बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह ने ज्ञान की देवी मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। यह परंपरा अंधकार को दूर भगाने एवं ज्ञान और आत्मज्ञान लाने का प्रतीक है। दीप की चमक उस शिक्षा का प्रतिनिधित्व करती है जो हमारा महाविद्यालय अपने छात्रों को प्रदान करता है। प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपको सबसे पहला कार्य यह करना है कि आप नियमित रूप से निर्धारित गणवेश में महाविद्यालय आयें एवं अपनी सभी कक्षाओं मैं उपस्थित रहकर विधिवत शिक्षा ग्रहण करें, उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अखंडता और समग्र विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से कॉलेज द्वारा प्रदान किए गए अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने एवं अपने सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय में पाठ्यसहगामी विभिन्न क्रिया कलापों में बढ़ चलकर प्रतिभाग करने का आवाहन किया। महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताते हुए प्रो. सिंह ने बताया कि छात्राओं हेतु नि:शुल्क सेनेटरी पैड डिस्पेंसर, नि:शुल्क फोन कॉल की सुविधा, दिव्यांग छात्रों की सुविधा हेतु व्हीलचेयर, कौशल विकास हेतु निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा तथा सिलाई बुनाई की सुविधा एवं साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु विद्यार्थियों को वातानुकूलित डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र की सुविधा महाविद्यालय में उपलब्ध है। प्रोफेसर पीके त्यागी ( मुख्य प्रशास्ता) ने छात्रों को परीक्षा प्रोटोकॉल और अनुशासन के बारे में जानकारी देते हुए परीक्षा कार्यक्रम, मूल्यांकन मापदंड और कॉलेज की आचार संहिता का पालन करने के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों में स्वानुशासन की भावना को विकसित करने का आवाहन किया। इस संक्षिप्त जानकारी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक और अनुशासनात्मक मानकों के बारे में अच्छी जानकारी देना था। कार्यक्रम में प्रत्येक संकाय सदस्य ने अपना अपना परिचय दिया, जिसमें अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, विशेषज्ञता के क्षेत्र और शिक्षण दर्शन को साझा किया, जिससे छात्रों को अपने शिक्षकों से परिचित होने का अवसर मिला। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार ने बी.कॉम प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम का एक व्यावहारिक परिचय दिया, जिसमें पाठ्यक्रम संरचना, प्रमुख विषय और छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक और पाठ्येतर अवसरों की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफलता के लिए महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों पर प्रकाश डाला। डॉ तरुण श्रीवास्तव ने रोवर रेंजर के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर शिविरों के माध्यम से नेतृत्व, अनुशासन, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, सामुदायिक विकास कार्यक्रम, नागरिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण आदि जैसे व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करना है। डॉ. राजीव गोयल ने शैक्षिक वर्ष के लिए नियोजित संकाय की विभिन्न अर्थशास्त्र गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने छात्र समर्थन और कल्याण के लिए कॉलेज की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, छात्रों को जब भी ज़रूरत हो मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ विशाल शर्मा ने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन डॉ. भुवनेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आप सभी की संतुष्टि और उत्सुकता की भावना की भूमिका रही है। इस अवसर पर बी.कॉम. के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ-साथ डॉ के सी गौड़, डॉ सुधा उपाधयाय,पंकज गुप्ता, मयंक शर्मा, सचिन अग्रवाल, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह व अन्य शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()
