सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके बाद उस बच्चे की छठी मनायी जाती है उसी तरह जब श्री कृष्ण जी का जन्म भादों मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जेल में रात बारह बजे हुआ था तो उनकी भी छठी मनायी गयी थी।
उसी क्रम में आज सिकन्दराबाद के मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ पर श्री कृष्ण जी महाराज की छठी बड़े धूमधाम से भजन कीर्तन व आरती कर मनायी गयी ओर उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुहल्ला कायस्थबाडा़ के अलावा अन्य मुहल्लों की महिलाओं ने आकर धर्म लाभ उठाया।
![]()
