खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात कक्षा नवमी व दसवीं के विद्यार्थियों ने अध्यापकों की भूमिका अदा करके, सभी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया । कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने अध्यापकों को पेन, चॉकलेट तथा विभिन्न सारे उपहार देकर सम्मानित किया ।

कुछ विद्यार्थियों ने अध्यापकों के सम्मान में नाटक भी प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने कविताएं और भाषण भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी देकर अपना शुभ आशीष प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की देख-देख में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के दौरान समस्त अध्यापक गण भी मौजूद रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *