अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा उमाकान्त केशव आपटे के जन्मदिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र के समुख पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम् किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० जीके सिंह ने बाबा साहेब आपटे के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने देश में जन-जागृति फैलाने का सराहनीय कार्य किया, अपने विचार व्यक्त करते हुऐ प्राचार्य ने बताया कि बाबा साहेव आपटे कर्मठशील, अनुशासन और राष्ट्रट प्रेमी थे। वह वर्ग और संस्कृति तथा देश के गौरबशाली अतीत उन उनके अध्ययन के प्रमुख विषय पर विचार व्यक्त करते थे। उम अवसर पर रोवर अधिकारी डा० तरुण श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब आपटे ने देश के लिए अपना तन-मन और रक्त का एक एक कण समर्पित कर दिया। ऐसे आदर्श पुरुष के बताए हुए मार्ग पर हमें अग्रसर होकर आगे बढ़‌ना चाहिए। इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रेफिसर डा0 नरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बाबा उमाकान्त आप्टे एक नाम नही बरन भारतीयों को जागरूक करने की क्रांति थे। उन्होंने मीलों पैदल चलकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचकर एक जन- -चेतना जागृत किया। बाबा साहेव आप्टे निरन्तर देश की सेवा में संलग्न रहे। ऐसे देशभक्तों के हर वाक्य को आदर्श वाक्य मानकर हमें भारत के मस्तिक को विश्व का  मस्तिष्क बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर नितिन कुमार, डा० मोनिका गुप्ता, दृष्टि शर्मा उपस्थित रहे और छात्र-छात्राओं में सुहानी चौधरी, पूनम, श्रावना, कौशल कुमारी इस्थाल गौरव कुमार, शोहित कुमार, नील गगन गौतम, राहुल कुमार आदि उपस्थिति रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *