बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। श्री सप्त भवानी अखाड़ा (रजि0) द्वारा राजराजेश्वर मंदिर पर विधिवत अखाड़े का शुभारम्भ किया गया। जिसमें अखाड़े के पदाधिकारी व् दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखाड़े के संस्थापक / अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि अखाडा अब 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम को 6 बजे से 9 बजे तक राजराजेश्वर मंदिर परिसर में निरंतर चलेगा। जिसमें पुराने व् नए खिलाडी प्रतिदिन वहां अभ्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि माँ शमशानवासिनी जी की शोभायात्रा 9 अक्टूबर को मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई 10 अक्टूबर को महाआरती के बाद समापन होगी। शुभम अग्रवाल ने बताया कि तैयारी जोरशोर से चालू हो गयी हैं और निश्चित ही गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भक्त उत्तर प्रदेश की प्रसिद्द शमशान वासिनी मईया का विकराल रूप के दर्शन कर सकेंगे। जिसमें हजारों श्रद्धालु माँ का दर्शन लाभ उठाने कई वर्षो से जनपद से बाहर से भी आते रहे हैं इस वर्ष गत वर्ष से भी कई गुना अधिक भक्तो की संख्या बढ़ने का अनुमान है। कार्यक्रम शुभारम्भ में रजिस्टर्ड कमेटी के पदाधिकारी मोहित गर्ग, मुकेश राजपूत, शिवम् राजपूत, अतुल अग्रवाल, लव पाटनिया, सौरभ राजपूत समेत सीनियर कमेटी के सदस्य व् दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
