बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। श्री सप्त भवानी अखाड़ा (रजि0) को सोशल मीडिया में बल देते हुए संस्थापक/अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने सोशल मीडिया विंग का रविवार देर शाम श्री राजराजेश्वर मंदिर पर शुभारम्भ किया। जिसमें एक दशक के पूर्व से जुड़े वरिष्ठ सदस्य दीपांशु शर्मा को सोशल मीडिया विंग का अध्यक्ष व् शिवम् शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया। शुभम अग्रवाल ने बताया कि आजकल प्रत्येक संगठन को नयी दिशा और उचाईयों तक पहुँचाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहता है जिसके मद्देनजर सात सदस्यीय टीम बना उन पर एक अध्यक्ष व् प्रभारी नियुक्त किये हैं जिनके मार्गदर्शन में अखाड़े के प्रचार-प्रसार को एक नया बल मिलेगा व् कार्य करने की नयी तकनीकी व् सुविधाओं का सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इस मौके पर अखाड़े की प्रबंधन कमेटी, सीनियर कमेटी व् जूनियर कमेटी मौजूद रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *