खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में हर वर्ष आयोजित होने वाली श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर से हो जाएगा। श्री रामलीला कमैटी के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूर को आकाशवाणी के पश्चात भगवान श्रीराम व उनके अन्य भाईयों के जन्म के साथ श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होनें बताया कि इस वर्ष के प्रधान पुनीत साहनी उर्फ विक्की के निर्देशन में श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।
![]()
