– गैर जनपदों से दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

छतारी : ।भारत पुष्प। गांव चौंढेरा स्थित मां विचित्रा देवी के मंदिर पर आयोजित नवरात्र मेला का शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ किया है। आयोजित नवरात्र मेला में जनपद सहित गैर जनपदों से श्रद्धालु मां विचित्र देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। छतारी के गांव चौढेरा में मां विचित्रा देवी का मंदिर स्थित है। मां विचित्र देवी के मंदिर पर नवरात्रि में लख्खी मेला का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा, भाजपा नेता यशु शर्मा ने संयुक्त रूप मां विचित्रा देवी की पूजा अर्चना कर किया। आयोजित लख्खी मेला में जनपद सहित गैर जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं। विधायक अनिल शर्मा ने कहा मां विचित्रा देवी के दर्शन करने से श्रद्धालुओं के मन की मुराद पूरी होती है। मंदिर पर विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन भी करते हैं। इस मौके पर श्रीओम शर्मा, विचित्र कुमार, शिव कुमार, कलुआ पंडा, विमल राघव ग्राम प्रधान (कीरतपुर), अमित वार्ष्णेय पत्रकार, सुशील प्रधान, अनिल सूर्यवंशी, रूपेंद्र मीणा आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *