– डिबाई को कल्याण सिंह नगर बनवाने की मांग

छतारी : ।भारत पुष्प। आवाम विकास मंच अराजनेतिक के तत्वधान में पंड्रावल दोराहे पर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक ने पदाधिकारियों ने शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर को मिलाकर जिला कल्याण सिंह नगर बनाने के मांग की है। छतारी दोराहे स्थित आवाम विकास मंच अराजनेतिक कार्यालय में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। उसी दौरान संगठन अध्यक्ष राव मुहिमब खा ने शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर को मिलकर डिबाई को जिला कल्याण सिंह नगर बनाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा जनपद कल्याण सिंह नगर को कमिश्नरी अलीगढ़ से जोड़ा जाएं।  बैठक की अध्यक्षता रामवीर सिंह पूर्व प्रधान दानगढ़ ने की। इस मौके पर विजेंद्र सिंह धनगर, संगठन महासचिव अनिल कुमार तोमर, हरपाल सिंह लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुभाष शर्मा, शंकर सिंह पूर्व प्रधान शाहबाज खा, राजकुमार, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *