सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार क्वार मास के शुक्ल पक्ष के राम की लीला का मंचन किया जाता है। उसी क्रम में सिकन्दराबाद में 3 अक्टूबर 24 से रामलीला का आगाज हो गया।
नगर सिकन्दराबाद के रामबाडा़ में चल रही रामलीला में भगवान श्री राम ने गुरु विश्वामित्र के आदेश पर ताड़का सुबाहु का वध कर दिया क्योंकि ताड़का साधू महात्माओं द्वारा किये जाने वाले हवन यज्ञ पुजा अर्चना में तरह तरह की बाधा उत्पन्न करके परेशान करती थी इसलिए गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ के यहाँ जाकर अपनी रक्षा हेतु भगवान श्री राम का हाथ मांगा ओर भगवान श्री राम व लक्ष्मण को अपने साथ वन में ले आये ओर काफी राक्षसों का विधवशं करा दिया। रामलीला का मंचन राधा कृष्ण मंडली वृदावन द्वारा किया गया। रामलीला का मंच संचालक लगातार अरविंद दीक्षित के द्वारा किया जा रहा है।
![]()
