सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अग्रसेन जंयती के अवसर पर अग्रसेन सेवा समिति / वैश्य समाज ने बड़े धूमधाम से अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली। वैश्य समाज एक ऐसा समाज है जो उनका व्यापार करना मुख्य कार्य होता है ओर दान पुण्य करने में सबसे आगे रहता है। सूत्रों का दावा है की वैश्य समाज के पूर्वज अग्रसेन महाराज जी का जन्म क्वार मास के पहले नवरात्रि को होना बताया जाता है इसलिए अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है ओर अग्रसेन महाराज के साढे़ 17 गौत्र बताये जाते हैं जैसे – गर्ग, गोयल, गोयन, बंसल, कंसल, सिंघल, मंगल, जिंदल, टिंगल, ऐरण, धरण, मधुकुल, मित्तल, तायल, भण्डाल, कुचछल, नागंल, ईंदल बताये जाते हैं। उन्हीं अग्रसेन महाराज के वंशज यानी वैश्य समाज ने बड़े धूमधाम व गाजे बाजे के साथ महाराज अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली।

इस शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व गोपाल कृष्ण अग्रवाल एंव ककोड़ चैयरमेन मोहित गर्ग ने गणेश जी की आरती वंदन कर किया। यह शोभायात्रा नगर के अग्रसेन चौक के चैंबर की धर्मशाला से चलकर चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़, बड़ा बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार के रास्ते मंदिर श्री भजनलाल पर सकुशल संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में बाजार में जगह-जगह आरती वंदन व स्वागत सत्कार कर जलपान भी कराया। इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झाँकीयाँ शोभायमान नजर आ रही है ओर इसके अलावा जाने-माने बैंड बाजे, नफीरी डीजे अपनी अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेर रहे थे जिसे सुनकर आमजन ठुमके लगाने को मजबूर हो गये। शोभायात्रा से पूर्व वैश्य समाज ने वैश्य समाज के अलावा सभी समाज के गणमान्य लोगों का स्वागत सत्कार पगड़ी व पटका एंव माला पहनाकर किया ओर सभी गणमान्य लोगों ने अग्रसेन महाराज के जीवन चरित्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालक राजेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। इस मौके पर तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, लेखपाल लक्ष्मण, कानूनगो व सीओ पूर्णिमा सिंह, नगर कोतवाल रविरतन सिंह मय फोर्स के मुस्तैद नजर आये ओर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे ओर पैनी बनाये रखी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *