खुर्जा। ।भारत पुष्प। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो मरीजों ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच कराई और ईसीजी भी नि:शुल्क की गई। यह कैंप आर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम व युवा अग्रवाल समाज खुर्जा द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप चौहान, डॉ अमित चौरसिया, डॉक्टर एल के त्रिपाठी एवं उनकी टीम के सदस्य रहे। इस अवसर पर मैनेजर सेल्स एंड मार्केटिंग राहुल गौड़ भी रहे। युवा अग्रवाल समाज खुर्जा से पुनीत बंसल, निकुंज मित्तल, आयुष मित्तल, नवीन मित्तल, शांतनु गर्ग, सुशील अग्रवाल, नितिन सिंघल, अखिल आदि रहे।
![]()
