खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा, खुर्जा के तत्वावधान में मानव कल्याण और जनसेवार्थ पीली कोठी स्थित संत निवास पर दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। विनय वर्मा, निरंजन लाल, जगमोहन लाल, डॉक्टर आरसी वर्मा आदि ने दवा खाने से होने वाले लाभ और अपने अनुभव बताये। जितेंद्र सिंह एडवोकेट ,विनोद सिंघल, जगदीश चंद्र ,महेंद्र पाल , राजपाल शर्मा, दिनेश प्रदीप, रामभरोसे लाल सिंघल ,जय भगवान अग्रवाल ,राजकुमार अग्रवाल ,रेखा रानी ,शकुंतला, अनिल कुमार आदि एक सौ पच्चीस (125 ) रोगियों को यह दवा निशुल्क बांटी गई। मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने बताया कि यह दवा त्रिचा आयुर्वेद विवेक विहार शाहदरा ,दिल्ली के सेठ रोशन लाल अग्रवाल के सुपुत्र संदीप अग्रवाल द्वारा मंडल के डॉ० आरसी वर्मा द्वारा मंडल को प्राप्त हुई ।यह दवा वर्ष में दो बार ग्रीष्म और शरद ऋतु में रोगियों को निःशुल्क बांटी जाती है। इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। मंडल द्वारा एक धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय भी मानव सेवा में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन नगर और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो रोगी दवा प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह, अध्यक्ष दिनेश प्रदीप, सचिव रमेश कुमार बंसल और राम भरोसे लाल सिंघल द्वारा रोगियों को यह दवा बांटी गई। मंडल के जय भगवान अग्रवाल ने रोगियों को इस दवा को खाने की विधि और परहेज तथा दवा खाने का समय बताया। मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने यह भी बताया कि इस दवा को बताई गई विधि और परहेज से खाने पर अवश्य लाभ प्रदान करती है ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *