खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को नगर स्थित जैनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल राठी के मार्गदर्शन से निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल चेकअप का शुभारंभ एसडीएम दुर्गेश कुमार द्वारा किया गया । कैंप के अंतर्गत कक्षा  एक से लेकर दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों का मेडिकल चेकअप किया गया।

मेडिकल चेकअप के लिए कैलाश हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम बुलवाई गई । डॉक्टर्स की टीम द्वारा बच्चों का मेडिकल चेकअप किया गया। चेकअप करने के बाद डॉक्टर के द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार की सलाह भी दी गई । समस्त आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा समस्त अध्यापक गणों की देखरेख में संपन्न हुआ ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *