खुर्जा। ।भारत पुष्प। सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा रामलीला मैदान में श्री रामलीला सेवा शिविर -2024 लगाया गया। इसके समापन दिवस पर अलीगढ़ से आए श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक/ सचिव चंद्र मोहन मित्तल सभा अध्यक्ष रहे। मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता ठेकेदार शिकारपुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ सतीश चंद शर्मा, अनिल, नवनीत बंसल, अनिल राघव तथा विनय कुमार बंसल सर्राफ रहे। समापन के समय सभी को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ने बताया कि यह संस्था 1912 से जल सेवा, नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए, अविरल अपनी सेवाएं दे रही है। जहां ग्रीष्म काल में, जगह-जगह ठंडे पानी की प्याऊ लगाई जाती है तथा विशेष अवसरों पर मीठे जल, फलों तथा हाथ के पंखों का नि:शुल्क वितरण रहता है और जाड़ों में जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित जाते हैं। डीसी गुप्ता कांटे वाले मीडिया प्रभारी ने बताया कि संकट की घड़ी करोना काल में भी, जहां लोग घरों से निकलने में डरते थे। वहां सेवा समिति ने जगह-जगह जाकर जरूरतमंदों को खाधान्न में गेहूं, चावल, दाल, घी तेल मसाले आदि का वितरण किया और कोरोना से बचाव के लिए जगह-जगह वैक्सीन के कैंप लगवाएं जिससे सैकड़ो  नागरिक लाभान्वित हुए और समय-समय पर मास्क सैनिटाइजर साबुन आदि का वितरण भी किया गया। समिति द्वारा नेकी की दीवार दसियों बरसों से संचालित है। जहां जरूरतमंद सिले सिलाये कपड़ों का लाभ प्राप्त करते हैं। समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव भार्गव जी ने कहा कि आप सभी दानदाताओं के सहयोग से भवन निर्माण का कार्य तेजी चल रहा है। मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर 24 को इसका उद्घाटन है और जन सेवाओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज, नरेंद्र कुमार गौतम, अजय कौशल, बसंत कनोडिया, योगेंद्र गुप्ता, डीसी गुप्ता कांटे वाले, लाल बहादुर सक्सेना, पीयूष अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विकास वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *