– छात्र छात्राओं को बांटी सेनेटरी कैपकिन और कैल्सियम की गोली

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत पहासू स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। आरबीएसके के चिकित्सक डा नवीन कुमार ने किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य पर चर्चा की। उसी दौरान छात्र छात्रा को सेनेटरी नैपकिन के साथ साथ आयरन की गोली बांटी गई। पहासू के खुर्जा रोड़ स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वाधान में किशोर-किशोरियों के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए हुआ स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। पहासू सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज चौधरी ने बताया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों को स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से समुदाय स्तरीय सेवायें प्रदान की जाती हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु मृत्यु दर एवं कुल प्रजनन दर को कम करने के लिए किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य को एक मुख्य घटक माना गया है। जिससे इसको मुख्यधारा में जोड़ा जा सके। इसके अंतर्गत किशोरों में पोषण, आकस्मिक हिंसा (लिंग आधारित), असंक्रमणकारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य सहित धूम्रपान से बचाव आदि की जानकारी। उसी दौरान दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को शारीरिक व मानसिक समस्याओं को लेकर अपनी झिझक को तोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शरीरिक बदलावों से परिचित कराते हुए किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही निराकरण की भी जानकारी दी गयी। आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने किशोरावस्था के दौरान किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति पर चर्चा करते हुए पढ़ाई के दौरान होने वाले चिड़चिड़ापन, समस्याओं से परिजनों, गुरुजनों को अवगत कराने के बारे में बताया। इसके साथ डॉक्टर-विशेषज्ञ से संपर्क करने की भी सलाह दी गयी। किशोरियों को शारीरिक व व्यवहारिक परिवर्तन के दौरान सजग होकर रहने की सलाह दी गयी। इस मौके पर डॉ वीर प्रताप, संदेश, मीनू चौधरी, सुमन आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *