जहांगीरपुर: ।भारत पुष्प। कस्बे में श्री महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव युवा समिति के तत्वाधान में खुर्जा जेवर मार्ग बाल्मीकि धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने फीता काटकर किया व महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए बताते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा में राधा कृष्ण, गोरा पार्वती आदि की झांकी व बैंड आकर्षक का केंद्र बना रहा है। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग कालिज बस स्टैंड,मेन मार्किट,कुम्हारान,बहोरान, सुनारान, मैन बाजार,जाटवान,ब्राह्मण पुवईया होती हुई वाल्मीकि धर्मशाला पर सम्पन्न हुई श्री महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव युवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मैनेजर विकाश खजानिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार,उपाध्यक्ष आकाश पारचा , महासचिव धर्मेंद्र बाल्मीकि, उपमैनेजर प्रताप सिंह उर्फ़ नन्नू भैया ,सुरेश हवलदार,महेश कुमार, योगेश जीतू जितेंद्र आकाश, दीपक. मनीष, रनवीर, भगवानदास सोनू उर्फ़ भोले रवि कुमार जितेंद्र बाल्मीकि दीपक सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह  मय पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *