सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में गुरु विश्वामित्र ने सभी देवी देवताओं की मौजूदगी में भगवान श्री राम को राजतिलक कर अयोध्या का राजा बना दिया गया।
इस दृश्य को देखकर देवताओं ने पुष्प वर्षा कर खुशी मनायी। रामायण में लिखे अनुसार बताया जाता है जब भगवान श्री राम ने लंकापति को निज धाम पहुँचा दिया तो उनके बाद विभीषण को लंका का राज सोंपकर माता जानकी सहित तीनों प्राणी अयोध्या वापस आ गये ओर भगवान श्री राम को राजतिलक की तैयारी होने लगी शुम मुहूर्त आने पर भगवान श्री राम को सर्व प्रथम गुरु विश्वामित्र ने तिलक किया उसके बाद अन्य ऋषि महात्मा देवी देवताओं ने पुष्प वर्षा कर राजतिलक किया उसके बाद किन्नर समाज के लोगों ने भी राजतिलक कर आशीर्वाद लिया क्योंकि भगवान श्री राम ने वन जाते समय नगरवासियों से कहा था की सभी नर-नारी वापस अयोध्या लोट जाओ तो सभी लोग वापस अयोध्या लोट आये मगर किन्नर समाज के लोग वही खड़े रहे ओर भगवान श्री राम के वन से वापस लोटने का इंतजार करते रहे थे। इनके बाद सभी नगरवासीयों ने तिलक कर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। यहाँ तक की लीला का समापत मंचन आदर्श लीला मंडली वृदावन द्वारा किया गया। रामलीला का मंच संचालक अरविंद दीक्षित के द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर रामलीला समिति के प्रधान पं राकेश शर्मा, प्रबंधक राहुल गुप्ता, जगदीश बजाज, लोकेश कौशल, राकेश मोहन मौनी, योगेश्वर नागर सुनीता नागर, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के अलावा नगर निवासी मोजूद रहे।
![]()
