सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कंमाडो अशोक ने किसान प्रकोष्ठ द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रैस वार्ता में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक ने कहा के बहराइच के दंगे प्रायोजित हैं क्योंकि जब-जब भाजपा चुनाव में हारती है तब-तब भाजपा हिंदू-मुसलमानों के बीच दंगा करने का काम करती है। इसी कड़ी में बहराइच में लोकसभा चुनाव की हार से बौखलाकर भाजपा द्वारा दंगे की साजिश रची गई ओर दंगे के दौरान योगी जी की पुलिस खड़ी-खड़ी तमाशबीन / मुकदर्शक बनकर देखती रही ओर इसके अलावा भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग हिंदुत्व के नाम पर मुसलमानों के धार्मिक स्थलों पर जाकर के दूसरे समुदाय के लोगों को उकसाते हैं।
इसी बीच प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री योगी न्यायालय का काम खुद ही करने लगे हैं और अपने विरोधी राजनीतिक लोगों को दोषी ठहरा कर खुद ही अपनी पुलिस से एनकाउंटर करवाते हैं यह लोकतंत्र के साथ साथ न्याय व्यवस्था के खिलाफ है। प्रेस वार्ता में कंमाडो अशोक के साथ प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
![]()
