–मुख्य उद्देश्य विप्र कल्याण बोर्ड की स्थापना कराना

खुर्जा। ।भारत पुष्प। 20 अक्टूबर को ग्राम धरपा स्थित वैध यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविधालय में आयोजित होने वाले ब्रहम एकता दिवस को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण महासभा के बैनर तले प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महासभा के राष्टीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर को महाविधालय में ही ब्रहम एकता दिवस का आयोजन होने जा रहा है।

जिसमें बडे बडे दिग्गज भी शामिल होंगे। बताया गया कि ब्रहम एकता दिवस में लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीया शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला रहेंगे। सतीश चंद शर्मा ने कहा कि ब्रहम एकता दिवस का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में विप्र कल्याण बोर्ड लागू कराना है जिससे गरीब ब्राहम्णों का उत्थान हो सके। उन्होनें कहा कि यह बोर्ड कुछ राज्यों में कार्य भी कर रहा है। इस दौरान पंडित गोपाल दत्त शर्मा सतीश शर्मा पीतांबर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *