जहांगीरपुर : (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) श्री चामुंडा मंदिर पर भगवान श्री गणेश मंदिर के नौ वें स्थापना दिवस पर सुनील चौहान ने आचार्य कृष्णा भारद्वाज स्वामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करा कर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में नगर वासियों और क्षेत्र वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री चामुंडा मंदिर की प्रबंधक कमैटी के सुरेंद्र मीणा ने बताया कि सुनील चौहान के परिवार ने 2015 में भगवान श्री गणेश जी के मंदिर का निर्माण कराकर श्री गणेश भगवान कि स्थापना कराई थी तभी से हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह मीणा, अनिल चौहान, दिनेश चौहान, अशोक चौहान, रणवीर सिंह मीणा, रवि कुमार, जितेन्द्र सिंह, चंद्रा सिंह आदि लोगो ने बढ़ चढ़कर सेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *