खुर्जा : ।भारत पुष्प। नगर स्थित भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विधालय में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें एक बार पुनः विधालय की बागडोर अध्यक्ष राहुल राठी व प्रबंधक सुनील गुप्ता आदर्श को ही सौंपी गयी।

बताया गया कि पूर्व में भी अध्यक्ष व प्रबंधक के तौर पर राहुल राठी व सुनील गुप्ता आदर्श थे। जिनका अच्छा कार्यकाल देखते हुए एक बार पुनः इन्हीं को पदासीन किया गया है।
![]()
