पहासू : ।भारत पुष्प। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर श्री राम पैलेस में संविधान गौरव अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की है। संविधान गौरव अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वक्ता जिला सह चुनाव अधिकारी शम्भू सिंह राघव, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर लिया। बैठक को संबंधित करते हुए शंभू सिंह राघव ने मुख्य रूप से संविधान गौरव अभियान को गांव गांव एवं जन जन तक पहुँचाना है। इस अभियान के निम्मित जगह जगह गोष्ठी, स्कूल कॉलेज में भी इस अभियान की विचार गोष्ठी हों इसकी योजना बनाई गई। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी रणनीति बनाई है। जिसके तहत आगे कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान पदम् सिंह तौमर, बंटी शर्मा, सुधीर कौशिक, लोकेश सिंह, सचिन शर्मा, टीकम सिंह नायक, अवनीत शर्मा, ध्रुव शर्मा, संजय सुर्यवंशी, बंटी राघव, रोहित बघेल, मुन्ना बजरंगी, नसीम मालिक, निशांत शर्मा, सत्यदेव विपिन राजोरिया, मुकेश लोधी, चेतराम राणा, पूजा भारद्वाज अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *