छतारी : ।भारत पुष्प। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संविधान गौरव अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की है। छतारी के भीकमपुर स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में संविधान गौरव अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी होम निधि सिंह नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर लिया। बैठक को संबंधित करते हुए होम निधि सिंह ने मुख्य रूप से संविधान गौरव अभियान को गांव- गांव एवं जन-जन तक पहुँचाना है। इस अभियान के निम्मित जगह जगह गोष्ठी, स्कूल कॉलेज में भी इस अभियान की विचार गोष्ठी हों इसकी योजना बनाई गई। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी रणनीति बनाई है।  मंडल अध्यक्ष रविंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान का सम्मान करते हैं।  इस मौके पर अमोलक मीणा, श्रीओम शर्मा, संजय पुरी, राजेंद्र शर्मा काका, दिनेश गिरी, सोमवीर मीणा, धर्मेंद्र प्रधान, रूपेंद्र मीणा, रंजित सिंह, विचित्र प्रधान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *