सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे भारत देश में सभी समुदाय व धर्म के लोग  आपस में मिलजुल कर रहते हैं ओर सभी एक दूसरे के त्योहार को बड़े धूमधाम से मिलजुलकर मनाते है।  उन्हीं त्योहारों में से एक त्योहार ऐसा है जो की नयी फसलों की अच्छी पैदावार की कामना की जाती है इस त्योहार को मुख्यतः पहले पंजाब में मनाया जाता था मगर अब दिल्ली के अलावा लगभग सभी जिलों व तहसीलों में भी मनाया जाना लगा है ओर इस त्योहार को मुख्यतः सिक्ख समाज द्वारा मनाया जाता है। उसी क्रम में सिक्ख समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे अग्नि प्रज्जुलित कर लोहडी़ का त्योहार मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े बुजुर्गो द्वारा अग्नि प्रज्जुलित कर किया गया ओर उसके बाद सभी मौजूदाजनों ने अग्नि के चारों तरफ चक्कर लगाकर नाच गाकर भोग लगाकर नयी फसलों की अच्छी पैदावार होने की कामना की ओर खुशी मनायी ओर उसके बाद सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर जलपान किया। इस मौके पर सिक्ख समाज के परिजन गुरवचन सिंह व रिककी सिंह ने बताया की लोहडी़ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया ओर बताया की इस त्योहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य व पंरमपरा यह है की इस वर्ष की आने वाली नयी फसलों की अच्छी पैदावार होने की कामना वाहे गुरु यानी उपर वाले से करते हैं ओर सभी की सुख शांति व स्वस्थ रहने की प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर गुरवचन सिंह, रिककी, डुग्गु, विककी सिंह, हुक्म सिंह राजा के अलावा काफी लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *