खुर्जा। ।भारत पुष्प। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिo की प्रथम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन प्रदेश सचिव सचिन अग्रवाल ने किया और अध्यक्षता पीयूष अग्रवाल कबाड़ी ने की। सभा में अग्रवाल सोशल क्लब को विश्राम देते हुए नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिo की नगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से संदीप अग्रवाल को मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव सचिन ने बताया कि खुशी की बात है कि खुर्जा नगर से प्रदेश का कार्यभार ट्रस्ट के जरिए किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की समस्या, पर्यावरण, बेरोजगार, शिक्षा, गरीब कन्याओं का विवाह, ग्रामों, नगरों में सर्व समाज के लोगों के हितों में कार्यक्रम का आयोजन, मनोरंजन, धार्मिक कार्य, निराश्रित व्यवसाय पशुओं की सेवा, जल संरक्षण, देश में फैली कुरीतियों को दूर करना जनहित के आदि मुद्दों पर कार्य ट्रस्ट के द्वारा किए जाएंगे। ट्रस्ट की जल्दी ही प्रदेश की कमेटी का गठन भी किया जाएगा। और संरक्षकों में देश के लिए सेवा करने वाले रिटायर अधिकारियों को बनाया जाएगा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिo पहले प्रदेश में काम करने के बाद संपूर्ण भारत में काम करेगी। इसमें सोशल मीडिया को भी संरक्षण दिया जाएगा। जिससे पत्रकारों के अधिकारों का हनन न हो पाए। इस दौरान उपस्थित लोगों में पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, सचिन अग्रवाल पत्रकार, दीपक गर्ग आढ़ती, भावुक बंसल, योगेश मोहन, रॉकी गर्ग, गौरव जिंदल, वंश अग्रवाल, शिवम् तायल, श्याम सुन्दर गर्ग, अमित अग्रवाल, एडवोकेट निमिष गर्ग, एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह राघव, कुशाग्र अग्रवाल, राहुल शर्मा और तरुण राघव आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *