खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा खुर्जा तहसील प्रांगण में स्थापित की गई परिषद के आदर्श युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण युवा प्रेरणा स्थल के नाम से चंद्रप्रकाश पांडे तहसीलदार खुर्जा नेहा गुप्ता नायब तहसीलदार ने किया इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को  विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रस्तुत करने युवाओं के प्रेरणा स्रोत बताया स्वामी जी के आदर्श के बारे में बोलते हुए संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आप की ऊंचाई से गिरा भी सकती है। राष्ट्र चेतना मिशन चेतन बिस्मिल जी ने भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने भारत विकास परिषद की उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए जीवन के परम लक्ष्य जो हमें दिया है उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। भारत विकास परिषद के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने स्वामी जी के अनमोल शब्दों को तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा उस उम्मीद को खो देना जिसके भरोसे हम सब कुछ वापस पा सकते हैं।स्वामी विवेकानंद की 4 शिक्षाएं अलौकिक दृष्टि से शिक्षा के सम्बन्ध में उन्होंने कहा है कि ‘हमें ऐसी शिक्षा चाहिए, जिससे चरित्र का गठन है। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम से दीप प्रचलन से हुआ। कार्यक्रम में संयोजक विकास गोयल, अजय कुमार गर्ग एडवोकेट सुनील आदर्श अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा सचिव पीयूष तायल कोषाध्यक्ष कृष्ण अवतार के अलावा इन्द्रजीत सिंह दुग्गल राजेंद्र अग्रवाल चंद्रप्रकाश तायल राकेश आर्य राहुल राठी विवेक अग्रवाल शलभ पांडे सुशील प्रकाश अनिल अग्रवाल अजीत मित्तल राजीव वर्मा अनिल गुप्ता महेश चौधरी लोकेश जिंदल महेश पौद्दार विनीत आर्य आशीष वारशनेय मुकेश रूहेला कुशाग्र अग्रवाल अनिल गुप्ता कपिल मित्तल गोपाल सर्राफ विकास ओयल विपिन गोयल आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *