सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से  भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की गुहार लगायी। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया की इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सिकन्द्राबाद क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकासात्मक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ओर प्रमुख मुद्दों पर बात की गई, जिनमें ई0डब्लू0एस भवनों के निर्माण,नेशनल हाईवे पर पैदल पुल/रैम्प सहित (साईकिल/मोटरसाइकिल सडक पार करने हेतु) निर्माण कराने,नगर पंचायत ककोड में मण्डी की स्थापना कराने, स्टेडियम निर्माण हेतु सहमति दिये जाने जैसे मुद्दे शामिल थे। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने इन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने का अनुरोध किया ओर इसके अलावा किसानों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष अनुरोध किया इन समस्याओं को देखते हुए माननीय ने इन मुद्दों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और क्षेत्र के विकास कार्यों में पूरी तरह सहयोग देने का वादा किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *