खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारायण समाचार पत्रालय एवं सेवा समिति (पंजीकृत) के तत्वाधान में 76 वां  गणतंत्र दिवस  श्री नारायण समाचार पत्रालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया  गया। इस अवसर पर नारायण समाचार पत्रालय के अध्यक्ष पराग गौड़ एवं सेवा समिति के के अध्यक्ष महेश भार्गव ने राष्टीय ध्वज फहराया। पराग गौड़ एडवोकेट ने 76 वें  गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन और भी विशेष है क्योंकि संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं।  सेवा समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव ने सभी महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। जिन्होंने अपना जीवन का बलिदान दिया ताकि हम एक आजाद संप्रभु एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र में रह सकें। इन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिऐ। इस अवसर पर सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ने मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गौतम,  एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग, बसंत कनोडिया, प्रमोद भारद्वाज, पराग गौड़, महेश भार्गव, डीसी गुप्ता कांटे वाले, गोल्डी प्रियदर्शन भारद्वाज, मनीष, विनोद खुराना आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *