खुर्जा। ।भारत पुष्प। माता सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय एकता मिशन एवं राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला संयोजक शिव कुमार सैनी नेतृत्व में संजीव सैनी अरविंद सैनी के अथक प्रयासों और सैनी महासभा के संस्थापक राकेश सैनी के सहयोग से राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा सैनी उन्नति सैनी का सम्मान किया गया । राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा सैनी उन्नति सैनी का सभी जगह पूरे उत्साह से सम्मान किया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में पिलखुवा सैनी समाज अध्यक्ष हरिओम सैनी एडवोकेट, सोनू सैनी एडवोकेट नरेश सैनी, सीताराम सैनी, विजय सैनी, अतुल सैनी,ललित सैनी, सुशील सैनी, पंकज सैनी घनश्याम सैनी विनोद सैनी जितेंद्र सैनी सहित पिलखुवा की पूरी टीम की ओर से आर्थिक सहयोग धनराशि 5,100 रुपए देकर सम्मान किया गया, संस्था के संरक्षक जेपी सैनी सिकंदराबाद ने 5100/ देकर हौसला अफजाई की, गुलावटी के अलग ही उत्साह देखने को मिला यह दो कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें चिरंजी लाल सैनी के नेतृत्व में डॉक्टर अजय सैनी की डॉक्टर धर्म पत्नी ने भी बंद लिफाफा सौंप कर सम्मानित किया, सोनू सैनी ने अपनी टीम के साथ भव्य कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया, डॉ अजय सैनी, सिकंदराबाद पूर्व सभासद कैलाश सैनी, लक्ष्मण सैनी ने सिकंदराबाद सैनी समाज धर्मशाला में दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया इसके बाद तिरंगा यात्रा गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गुलावटी सिकंदराबाद के बंधुओं से सुसज्जित होकर अपने अंतिम पड़ाव ज्योतिबा फुले द्वार खुर्जा में संरक्षक चोखेलाल सैनी, युवा बंधु कार्यक्रम संयोजक अमित सैनी ने समाज के लोगों को आमंत्रित कर पुष्प वर्षा के साथ तिरंगा यात्रा और समाज की गौरव महिला राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा सैनी उन्नति सैनी का जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया सभी ने एक साथ मिलकर पद, दलगत और संस्थानों से ऊपर उठ कर समाज हित में मिलकर सामुहिक प्रयासों से आगे बढ़ने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान करके तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में हिरदेश सैनी, प्रेरणा सैनी, वैष्णवी सैनी, अनीता सैनी, प्रदेश सचिव संजीव सैनी, अरविंद सैनी लेखाकार एवं कोषाध्यक्ष, मूलचंद सैनी, राम भरोसे सैनी, वीरेंद्र सैनी जग्गू सैनी हरिश्चंद्र सैनी संतोष सैनी व प्रशांत सैनीआदि शामिल हुए।
![]()
