सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के सरकारी अस्पताल में सीएमओ ने औचक निरीक्षण करते हुए महिला की डिलीवरी मामले को लेकर जांच पड़ताल कर स्पष्टीकरण मांगा है। संयुक्त राजकीय अस्पताल में नया गाँव की महिला डिलीवरी में बरती गयी लापरवाही को लेकर पीडिता के पति ने जिला कप्तान एंव सीएमओ से शिकायत कर दोषीयों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगायी थी और पीडिता के ईलाज में हुए हर्जा खर्चा की भी मांग की थी पीडिता के पति मुकेश ने कहा था की अगर जिला प्रशासन दोषीयों के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाता है तो वह न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होगा इसी मामले को देखते हुए सीएमओ ने 5 दिन का समय लेकर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया था।
उसी आश्वासन को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ विभाग से मंजू अग्रवाल ने नगर सिकन्दराबाद के सीएचसी का औचक निरीक्षण किया ओर सभी दस्तावेजों को खंगालना शुरु किया ओर इसके बाद सीएमओ ने पीडिता पूनम की डिलीवरी के मामले की जानकारी देते हुए बताया हमारे द्वारा एक टीम गठीत की गयी ओर उस डिलीवरी के समय पर डिलीवरी रुम में डयूटी पर तैनात उन सभी स्टाफ कर्मीयों की जांच पड़ताल व ब्यान दर्ज करा कर उनसे उनका स्पष्टीकरण भी मांगा जायेगा उसके बाद जो तथ्य निकलकर आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी यह प्रक्रिया 5 दिनों में पूरी हो जायेगी।
![]()
