खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को विधिक माप विज्ञान कार्यालय पर लाइसेंस धारी कांटे, वाट-माप के मरम्मत कर्ताओं की एक मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ निरीक्षक सेठ पाल ने की। इस अवसर पर सभी मरम्मत कर्ताओं को नियमानुसार काम करने के लिए निर्देशित किया तथा कहा कि लाइसेंसधारी सभी वाणिज्यिक दुकानों, घरों और दफ्तरों में जायें। कांटों को चेक करें और उन पर स्टांपिंग करें। उन्होनें कहा कि घटतोली पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर सुमित स्केल वर्क्स खुर्जा, जैन इंडस्ट्रियल ट्रेडर्स खुर्जा, एम एस इंजीनियरिंग वर्क्स खुर्जा, पलक स्केल कंपनी शिकारपुर, बालाजी स्केल कंपनी शिकारपुर, शंकर स्केल इंड०, पवन कुमार नरेंद्र कुमार खुर्जा, तिरुपति वैईग स्केल विक्रेता आदि उपस्थित रहे।
![]()
