लक्ष्मी कनोडिया “साहित्यकार” द्वारा चेतना किस्से कहानियां एवं कविताएं मंच द्वारा कविताई काव्य संग्रह नामक संग्रह का सफल लेखन किया गया। जो कि मोनिका सिंह “मोह” द्वारा संपादित किया गया है। यह चेतना मंच का साझा संकलन संग्रह 15 वां है जिसको फ्लोरेंट पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। इसमें अनेक लेखकों व लेखिकाओं की अनेक कविताएं विभिन्न विषयों पर प्रकाशित की गई है। जिसमें चार कविताएं (# प्रेम पत्र, # नई सुबह, # जिंदगी क्या है, # सावन बरसे दिल तरसे ) समाजसेवी व लेखिका लक्ष्मी कानोडिया “साहित्यकार” खुर्जा उत्तर प्रदेश की भी प्रकाशित हुई हैं। चेतना किस्से कहानियां कविताएं मंच द्वारा लक्ष्मी कानोडिया को अपनी रचनाएं भेजने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी कानोडिया ने बताया कि उनको लेखन की प्रेरणा अपने पिता श्री व बहन से विरासत में मिली है। वह ऑनलाइन एवं प्रिंट मीडिया व विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लेख, कविताएं व कहानियां कई वर्षों से लिखती आ रही है। उन्होंने धन्यवाद दिया चेतना मंच की संपादक मोनिका सिंह “मोह” व उनकी टीम को जिनके कुशल निर्देशन में यह पुस्तिका छपी है|
![]()
